
िजस तरह की कहािनयों ने अिमताभ और अिभषेक को बॉिलवुड में स्टार बनाया, इत्तिफाक देिखए, शुक्रवार को इसी तरह की एक कहानी खुद बॉिलवुड के इन स्टार कलाकारों के घर के बाहर रची गई। एक अनजान सी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जुहू में प्रतीक्षा बंगले के बाहर खड़ी हो गईं और अिभषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय की शादी से महज कुछ घंटों पहले उन्होंने यह कहकर सनसनी फैला दी िक अभिषेक के साथ उनका अफेयर रहा है और अभिषेक उनकी मांग में िसंदूर भी भर चुका है, इसलिए अभिषेक की ऐश्वर्या से शादी पूरी तरह अवैध है। यह आरोप लगाने के साथ ही उन्होंने अपने बाएं हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की भी कोिशश की।
बाद में पुिलस ने जाह्नवी को िगरफ्तार करके अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें 10 हजार रुपये के िनजी मुचलके पर छोड़ िदया गया।
जाह्नवी को िगरफ्तार करनेवाले जुहू पुिलस के सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप िशंदे के मुताबिक जाह्नवी ने पुिलस में दर्ज बयान में दावा िकया है िक अभिषेक और उन्होंने िपछले साल िदसंबर में शादी की थी, पर िशंदे ने साथ ही यह भी स्पष्ट कर िदया िक जाह्नवी ने अपने दावे के पक्ष में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं िदया है। िशंदे के मुताबिक जाह्नवी नशीली दवाओं का सेवन करती हैं और मानसिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान हैं। कलाई की नस काटने से पहले उन्होंने नींद की कोई दवा भी ली थी।
िगरफ्तारी से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जाह्नवी ने यही बात दोहराई। अभिषेक के साथ िफल्म 'दस' में एक ग्रुप डांस में नजर आई जाह्नवी उर्फ हया िरजवी ने कहा िक अभिषेक और मेरे बीच प्यार इसी िफल्म की शूटिंग के दौरान पनपा। इसके बाद ई-मेल के जरिए हम एक-दूसरे के संपर्क में रहे। जाह्नवी ने यह भी कहा िक अभिषेक ने िफल्मफेयर पुरस्कार समारोह के दौरान हमारे िरश्ते के बारे में सभी को बताने का वादा िकया था, पर बाद में अिभषेक ने ऐसा नहीं िकया।
No comments:
Post a Comment